सरोवर नगरी में चरमराई विद्युत व्यवस्था को लेकर
व्यापार मंडल मल्लीताल के शिष्टमंडल ने विद्युत विभाग अतिशाषी अभियंता को सोपा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में विद्युत सप्लाई बाधित होने का संज्ञान लेते हुए व्यापार मंडल मल्लीताल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी और महामंत्री त्रिभुवन फत्याल द्वारा संयुक्त रूप से अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को लगातार विद्युत कटौती को लेकर ज्ञापन सोपा है जिसमें अवगत कराया है की पिछले लगभग एक महीने से शहर में विद्युत लाइट व्यवस्था चरमराई हुई है नियम से नहीं आ रही है और काफी परेशान कर रही है जबकि नगरी पर्यटन नगरी है। और लगातार निरंतर और अप्रत्याशित रूप से ना केवल सुबह के सत्र में बल्कि दिन में भी विद्युत सप्लाई बाधित हो रही है। उपरोक्त के चलते स्थानीय व्यवसायियों सहित क्षेत्रवासियों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। उन्होंने संबंधित अधिकारी से निवेदन करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति जैसी बेहद मौलिक आवश्यकताओं के दृष्टिः विद्युत आपूर्ति को नियमित सुचारू रखने का निवेदन किया है और कहां है अगर जल्दी ही संज्ञान नहीं लिया गया तो व्यापार मंडल मल्लीताल आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आप विभाग की होगी। उन्होंने ज्ञापन विभाग के अलावा जिला अधिकारी और आयुक्त दीपक रावत को प्रेषित की है।




















