78 वीं एच एन पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट मे
सेंट जॉन्स ने जीता मुकाबला

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में आयोजित 78वीं एच.एन.पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट सी.आर.एस.टीे ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित फुटबॉल मैच में आज गुरुवार को मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल एवं सेंट जॉन्स नैनीताल के मध्य खेला गया जिसमें मध्यांतर तक दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकी।
मध्यांतर के पश्चात सेंट जॉन्स नैनीताल ने एक गोल कर के शून्य के मुकाबले एक गोल से विजय दर्ज करी,सेंट जॉन्स की ओर से रुद्रांश ने एक गोल कर मैच में विजय दर्ज करी।
आज के मैच रेफरी प्रेम बिष्ट, शिखर साह एवं नकुल बिष्ट रहे । बता दे शुक्रवार को प्रतियोगिता मे हरमन माइनर भीमताल एवं बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के मध्य मुकाबला खेला जायेगा ।




















