सीआरएसटी ओल्ड बायज प्रतियोगिता मे नैंसी कान्वेंट ज्योलीकोट बना विजेता

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में आयोजित सीआरएसटी ओल्ड बायज एसोसिएशन व नैनीताल बैंक प्रायोजित एच.एन.पांडे स्मृति स्वतंत्रता दिवस फुटबाल प्रतियोगिता में बुधवार को एक मैच खेला गया।
डीएसए मैदान में यह मुकाबला नैंसी कॉन्वेंट ज्योलिकोट एवं जीडी गोयनका नौकुचियाताल के मध्य खेला गया जिसमें निर्धारित समय में दोनों टीमें १-१ गोल की बराबरी पर रही।उसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में ४-२ से नैंसी कॉन्वेंट ज्योलीकोट ने मैच में विजय दर्ज करी। आज के मैच रेफ्री प्रेम बिष्ट, अपूर्व बिष्ट एवं शेखर शाह रहे। प्रतियोगिता के तहत बीरवार (आज) सैनिक स्कूल घोड़ाखाल एवं सेंट जॉन्स नैनीताल के मध्य मैच खेला जायेगा।




















