ऑल इंडिया विमेंस कॉन्फ्रेंस के तत्वाधान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ पौंधारोपण

नैनीताल। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल के नेतृत्व में बुधवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौंधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में ऑल इंडिया विमेंस कॉन्फ्रेंस ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए पौधरोपण किया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और स्वास्थ्य तभी सुरक्षित रहेंगे जब सभी नागरिक शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लेकर अपनी जिममेदारी निभाएंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान मुन्नी तिवारी, मीनू बुधलाकोटी तथा रक्षित साह आदि मौजूद रहे।




















