भीमताल में एनसीसी (नेवी विंग)ओरिएंटेशन व चयन प्रक्रिया का पहली बार हुआ आयोजन

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के सर जे सी बोस तकनीकी परिसर भीमताल स्थित औषधि विज्ञान विभाग में एनसीसी (नेवी विंग) ओरिएंटेशन एवं चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम भीमताल परिसर में पहली बार आयोजित किया गया जो परिसर में एनसीसी (नेवी विंग) की शुरुआत की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल है। यह पहल औषधि विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में साकार हुई जिसके फलस्वरूप परिसर के विद्यार्थियों को पहली बार एनसीसी (नेवी विंग) से जुडऩे का अवसर प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का संचालन कमांडिंग ऑफि सर मृदुल शाह, इंस्ट्रटर विक्रांत सिंह तथा पेटी ऑफिसर (लॉजिस्टिस एवं फ ाइनेंस) कवेन्द्र सिंह कन्याल ने किया वहीं एसोसिएट एएनओ प्रो. रितेश शाह ने महाविद्यालय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ओरिएंटेशन के उपरांत चयन प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हुई। प्रथम चरण में बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की गईए जबकि द्वितीय चरण में वाइवा (साक्षात्कार) के माध्यम से अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया।इस चयन प्रक्रिया में औषधि विज्ञान विभाग एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के कुल ३२ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का सफल समन्वयन औषधि विज्ञान विभाग के फैकल्टी सदस्य डॉ. कोमल चंद्रा एवं डॉ अंकित कुमार,प्रो. तीरथ कुमार, डॉ. कोमल चंद्रा, डॉ अंकित कुमार एवं रिजवान सहित नरेन्द्र, डॉ. लक्ष्मण सिंह लौतेला, अनीता एवं संतोष ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा पांडेय का विशेष आभार व्यक्त किया गया।




















