मूसलाधार वर्षा भी नहीं रोक पाई भाजपा नेता डॉ भुवन आर्य का हौसला
मिशन इंटर कालेज गांजा बेलवा खान और पीपीजे मैं किया जनसंपर्क







नैनीताल। सरोवर नगरी भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान मूसलाधार वर्षा भी नहीं रोक पाई और मूसलाधार वर्षा के बीच उन्होंने बुधवार को नैनीताल विधानसभा के मिशन इंटर कालेज ज्योलिकोट पहुंचकर प्रधानाचार्य सिस्टर शोभा से और शिक्षिकाओं से शिष्टाचार मुलाकात कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी उसके पश्चात उन्होंने क्षेत्र के गांजा और एवं मौनपालन, मशरूम केंद्र के लोगों से भी जनसंपर्क किया। और फिर पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य डॉ सूर्य प्रकाश सहित अन्य शिक्षकों से जनसंपर्क किया। और फिर मल्ला बेलुवाखान ज्योलिकोट में जनसंपर्क किया। बता दें पिछले 1 महीने से भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर भुवन आर्य नैनीताल विधानसभा के लगभग अधिकतर गांवों में पहुंचकर अपनी दावेदारी सुनिश्चित कर चुके हैं। और उनको जनता का प्यार और समर्थन सहित स्वागत भी हो रहा है। डॉ भुवन ने कहा संगठन ने उन्हें प्रत्याशी के रूप में चुना तो नैनीताल विधानसभा सीट में भाजपा परचम लहराएगी। इस मौके पर रोबिन आर्य,तारा चंद्र,प्रेमा देवी ,जगर नाथ ,हरीश आर्य,दीवान सिंह अधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक सरियाताल ,हरीश लाल , भूपेंद्र भट्ट,हरीश पाठक, जगदीश पाण्डे , जगदीश पाठक, उमेश चन्द्र काण्डपाल, रमेश जीना ,मनोज जोशी ,बीना बिष्ट,नेहा पंत ,गंगा साही , महेश आर्य गीता पंत,भारती आर्या,आशा अधिकारी,मीनाक्षी और ज्योलिकोट बाजार क्षेत्र में पंकज अधिकारी,विधान चन्द्र,मदन मोहन जोशी बसंत सिंह अजय कुमार मुलाकात की है।




















