November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

हल्द्वानी: निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र गोलापार मे प्रशासनिक टीम ने किया संयुक्त निरीक्षण

0
1004859487
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

दवाइयों की अनियमितता, मानक उल्लंघन और स्वच्छता व वेंटिलेशन की कमी समेत कई खामियां पाई गईं

सभी कमीयो को सुधारने के दिए निर्देश

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल /जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएमओ के बुधवार को हल्द्वानी में स्थित निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र गोलापार का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया,जिसमें दवाइयों की अनियमितता, मानक उल्लंघन और स्वच्छता व वेंटिलेशन की कमी समेत कई खामियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान केंद्रों की व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया, जिसमें कई अनियमितताएं एवं कमियां प्रकाश में आईं। नशा मुक्ति केंद्र में पाई गई अनियमितताओं को सुधारने की दिशा निर्देश दिए गए,निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी हल्द्वानी ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रजत भट्ट हल्द्वानी, एवं मनोचिकित्सक डॉ.हिमांशु कांडपाल अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *