नैनीताल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

नैनीताल । सरोवर नगरी में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को भाजपाईयों ने नैनीताल स्थित राजकीय बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय में जाकर मरीजों को फ ल वितरित किए गए। इस दौरान विधायक सरिता आर्या समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
फ ल वितरण के दौरान कार्यक्रम में भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा समेत अमिता साह, मयंक पंत, हेमलता पांडेय, रितुल कुमार,कमल जोशी,हरीश बुढ़लाकोटी,करन साह,लता दफौटी, अरविन्द पडिय़ार, पंकज बरगली, मीनू बुढ़लाकोटी, दया बिष्ट सहित आदि भाजपाई मौजूद थे।




















