August 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक में मुख्य बिंदुओं और कई मुद्दों पर हुई चर्चा

0
1004843924
012 013
111 222 333

नैनीताल। सरोवर नगरी में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की नैनीताल शाखा की मासिक बैठक सोमवार को संपन्न हुई।
बैठक के दौरान विभागीय तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने अभियंताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए संगठन की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए ठोस रणनीतियों पर विचार.विमर्श किया गया। बैठक में भविष्य में अभियंताओं के हितों की रक्षा और संघ की सक्रियता बढ़ाने बढ़ाने तथा विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी सहमति बनी।इस मौके पर शाखा अध्यक्ष दीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुरेश डंगवाल, जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, सहायक अभियंता गोविंद जनोटी, सहायक अभियंता मनमोहन बिष्ट तथा अपर सहायक अभियंता विवेक आदि मौजूद रहे।बैठक का संचालन शाखा सचिव विपिन चंद्र पुरोहित ने किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *