यूकेडी के शिष्ठ मंडल ने राज्यपाल के प्रधान सचिव रविनाथ रमन के माध्यम से दिया
राज्यपाल गुरमीत को हाई कोर्ट शिफ्ट ना कराने के संबंध में ज्ञापन सोपा

देहरादून नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल ने सोमवार केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती और पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल के नेतृत्व में उत्तराखंड हाई कोर्ट के नैनीताल से प्रस्तावित शिफ्टिंग के विरोध में एक ज्ञापन माननीय राज्यपाल उत्तराखंड को उनके प्रधान सचिव रविनाथ रमन के माध्यम से दिया। उत्तराखंड क्रांति दल ने ज्ञापन में मांग की है कि हाई कोर्ट जैसे प्रतिष्ठित संविधानिक संस्थानों को पर्वतीय क्षेत्रों में बने रहना चाहिए और पर्वतीय राज्य की मूल भावना का सम्मान करना चाहिए। ज्ञापन में यह भी अनुरोध किया गया है कि हाई कोर्ट की मुख्य पीठ का स्थानांतरण उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के अंतर्गत स्थापित वैधानिक ढांचे और उत्तराखंड राज्य के गठन की मूल संविधानिक परिकल्पना के विपरीत है। प्रतिनिधि मंडल में दल के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास और डॉ सुरेश सिंह नेगी भी शामिल थे।




















