November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कैलाश मानसरोवर यात्रा आठवें दल के यात्रियों को

0
1004839558
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

हिमालय को कूड़ा मुक्त करने की दिलाई शपथ

नैनीताल पिथौरागढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग ओगला व अस्कोट के मध्य स्थित ग्रेफ कैंप पिनोरा के शिव मंदिर परिसर में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा आठवें दल के यात्रियों को कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करने,, हिमालय को कूड़ा मुक्त करने की शपथ दिलाई ।साथ ही उनके द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के 748 वें दिन यात्रियों को पौधारोपण से जोड़ते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में स्थित गुंजी व कालापानी में पौधा रोपण हेतु पौधे दिए। यात्रियों ने शिव मंदिर परिसर पिनोरा में बेलपत्र सहित अन्य पौधों का रोपण किया। दिनेश गुरु रानी द्वारा कैलाशयात्रा में पहली बार जा रहे कुमाऊं मंडल विकास निगम के रसोइयों को भी पौधारोपण हेतु पौधे दिए। यात्रियों ने दिनेश गुरु रानी चलाए जा रहे हिमालय बचाओ अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है ।और वह भी यात्रा में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करेंगे और हिमालय को कूड़ा मुक्त करने में सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह यात्रा पूरी करने के बाद अपने घर पहुंच कर भी पौधारोपण करेंगे व अन्य को भी प्रेरित करेंगे। ज्ञातव्य रहे कि दिनेश गुरु रानी द्वारा विगत कई वर्षों से हिमालय बचाओ अभियान के तहत यात्रियों को जोड़ा जा रहा है। इस कार्यक्रम में ग्रेफ कैंप के कर्मचारियों के साथ, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शाह ,दान सिंह कन्याल गौरव पांडे, बबलू, यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर साजन कुमार सुंदर रावत व दल के संपर्क अधिकारी व यात्री शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *