August 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट डेवलपर ने

0
1004839342
012 013
111 222 333

आवासीय प्रोजेक्ट फॉरेस्टा के लिए भव्य ओपन हाउस का किया आयोजन

1-OAK फॉरेस्टा ओपन हाउस में दिखी इंटरनेशनल लाइफस्टाइल की झलक

बरेली नैनीताल। अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट डेवलपर 1-OAK ने अपने प्रमुख आवासीय प्रोजेक्ट फॉरेस्टा के लिए बरेली में भव्य ओपन हाउस का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने साइट ऑफिस और प्रीमियम सैंपल फ्लैट का फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा बरेली के जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, कंपनी के डायरेक्टर फैसल मुश्ताक, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रवि मानसिंह पाल, टीम लीडर मनोज कुमार, निवेशक, चैनल पार्टनर्स, मीडिया प्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने आधुनिक वास्तुकला, प्रीमियम इंटीरियर और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित सैंपल फ्लैट का अवलोकन किया। फैसल मुश्ताक ने बताया कि 374 प्रीमियम आवासों में से लगभग 30 प्रतिशत यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है, जो बरेली के लोगों के विश्वास का प्रतीक है। वहीं रवि मानसिंह पाल ने कहा कि फॉरेस्टा केवल आवासीय परियोजना नहीं, बल्कि आधुनिक और सुरक्षित जीवनशैली विकसित करने का प्रयास है।
स्विट्ज़रलैंड, बैंकॉक, लंदन और दुबई की आवासीय अवधारणाओं से प्रेरित इस परियोजना में 2 एवं 3 बीएचके प्रीमियम आवास के साथ स्विमिंग पूल, रूफटॉप स्काई गार्डन, जिम, पिकलबॉल कोर्ट, हरित क्षेत्र और बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। कंपनी ने इच्छुक खरीदारों और निवेशकों को साइट ऑफिस एवं सैंपल फ्लैट का भ्रमण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस लाइफस्टाइल का अनुभव लेने का आमंत्रण दिया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *