November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

फलोरिस्ट लीग इंडिया का होगा पुनरुद्धार पुष्प प्रेमियों और फोटोग्राफरों में है  उत्साह का माहौल 

0
1004830557
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विस्तार की योजना बनकर हुई तैयार

नैनीताल। सरोवर नगरी में वर्ष १९८५ में स्थापित और पुष्प प्रेमियों की पसंदीदा संस्था फलोरिस्ट लीग इंडिया नैनीताल को एक बार फि र पुनर्जीवित किया जा रहा है। इस पुनरुद्धार की खबर से क्षेत्र के पुष्प प्रेमियों और फ ोटोग्राफरों में उत्साह का माहौल है।
इसी सिलसिले में रविवार को स्थानीय चेत राम शाह ठुलघरिया इंटर कॉलेज में पद्मश्री अनूप साह की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में लीग के कामकाज को गति देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कर्नल विवेक भट्ट को लीग का अध्यक्ष चुना गया जबकि सुश्री अंजू जगती को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह (मोहन) बिष्ट को सचिव जबकि डॉ. सोबन सिंह बिष्ट को संयुक्त सचिव और सुनील साह को कोषाध्यक्ष की जिममेदारी सौंपी गई।  वहीं अनूप साह और थ्रीश कपूर फोटोग्राफी में अपने लंबे अनुभव के कारणफ्फलोरिस्ट लीग के संरक्षक बने रहेंगे वहीं लीग का प्रतिनिधित्व अल्मोड़ा में चेतन कपूर और जयमित्र सिंह बिष्ट, रानीखेत में धीरेंद्र बिष्ट और पिथौरागढ़ में संजीव भसीन द्वारा किया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फलोरिस्ट लीग इंडिया का विस्तार किया जाएगा और अल्मोड़ा व रानीखेत व पिथौरागढ़ में इसकी नई शाखाएं (विंग्स) स्थापित की जाएंगी। अब इन चारों स्थानों पर साल में दो बार वसंत और शरद ऋ तु में भव्य पुष्प प्रदर्शनियों फलावर शो और फोटोग्राफ ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त फूलों व पौधों की जानकारी के लिए सूचनात्मक पुस्तिकाओं  का प्रकाशन भी किया जाएगा। संस्था अन्य राष्ट्रीय फ्फलोरिस्ट लीगों के साथ संबद्धता भी प्राप्त करने का प्रयास करेगी।
बैठक में लीग ने अपनी गतिविधियों में सभी वर्गों को जोडऩे के लिए चार प्रकार की सदस्यता श्रेणियों का निर्धारण किया है जिसमें वार्षिक, आजीवन, संस्थागत और छात्रों के लिए विशेष रियायती सदस्यता। बैठक में प्रमोद सिंह खाती, चंदन जोशी, हरीश चंद्र उप्रेती, बच्ची सिंह रावत, हिमांशु जोशी, अनमोल सिंह नेगी, बिमल जोशी, प्रदीप पांडे, विनीता यशस्वी, डॉ. मोहित सनवाल और ग्रुप कैप्टन अच्युत कुमार सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *