August 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

अखिल भारतीय महिला परिषद ने सूखाताल क्षेत्र में किया पौधरोपण

0
1004830503
012 013
111 222 333

नैनीताल । सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था  अखिल भारतीय महिला परिषद ने रविवार को नगर के सूखाताल क्षेत्र में वृहद पौधरोपण किया।इस दौरान परिषद से जुडी पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्थानीय लोगों को खाली भूमि पर धरा को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण करने हेतु भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर परिषद की अध्यक्षा मुन्नी तिवारी ने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं उन्हें बचाना भी हमारी नैतिक जिममेदारी है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डा. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि सूखाताल नैनीताल की धरोहर है, इसे स्वच्छ और सुंदर रखना हम सब की जिममेदारी है । परिषद के मुताबिक पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में पालिकाध्यक्ष डा.खेतवाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में परिषद की उपाध्यक्ष दया बिष्ट,  सचिव प्रीति शर्मा, उपसचिव गीता पांडे समेत पालिका सभासद मीनू बुधलाकोटी सहित  नीमा पांडे, मृणाल, पूजा सिंह तथा स्थानीय लोगों की भी विशेष भागीदारी रही। अंत में परिषद की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी ने सभी का आभार जताया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *