प्रतिष्ठित सी आर एस टी ओल्ड बौइज प्रतियोगिता का हुआ रविवार को शुभारंभ
उद्घाटन मैच में दो मुकाबले खेले गए
गोयन्का और सेंट जोन्स ने जीते अपने-अपने मैच किया अगले चक्र में प्रवेश

नैनीताल सरोवर नगरी का प्रतिष्ठित सी आर एस टी ओल्ड बौइज स्वतन्त्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता का आज विधिवत् शुभारम्भ हुआ। पहले दिन रविवार को दो मैच खेले गए प्रथम मैच में जी डी गोयन्का स्कूल का मदर्स हार्ट से हुआ। इस मैच में गोयन्का ने मदर्स हार्ट को 3/1 से हराया। दूसरे मैच में सेंट जोन्स नैनीताल ने डिविटो भवाली को 1/0 से हराया। और अगले चक्र में प्रवेश किया आज के टूर्नामेंट में
रैफरी प्रेम बिष्ट, नकुल बिष्ट, अपूर्व बिष्ट रहे।




















