जय जननी जय भारत के पौधारोपण अभियान में
सेंट जोसेफ कॉलेज के छात्रों शिक्षकों ने किया पौधारोपण दिया पर्यावरण का संदेश
सभासद जगाती ने बच्चों को किया पौधरोपण हेतु प्रेरित


नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद के सभासद व जय जननी-जय भारत टीम के संस्थापक मनोज साह जगाती ने अयारपाटा वार्ड के बर्फ खड्ड क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। बता दे इस पौधा रोपण अभियान में
खास बात यह रही सभासद जगाती और उनकी टीम के साथ सेंट जोजफ स्कूल के शिक्षकों छात्रों और कार्यालय कर्मचारी द्वारा पौधों किया गया। और सभी को पर्यावरण का संदेश दिया।इस मौके पर धर्मेन्द्र शर्मा, जया साह, नबोनिता जोशी, ज्योत्सना सोलोमन, ब्राद लॉरेंस व रोमियो समेत जय जननी जय भारत की टीम से परवेज आलम और विजय सतवाल शामिल रहे।




















