November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पंचायती राज विभाग में भूपाल सिंह बिष्ट व भूपेंद्र कुमार के सेवानिवृत होने पर कर्मचारियों ने दी विदाई

0
1004817966
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल नैनीताल। भीमताल विकास भवन में पंचायती राज विभाग में भूपाल सिंह बिष्ट तथा भूपेंद्र कुमार सहायक विकास अधिकारी पंचायत को विदाई समारोह पर भावभीनी विदाई दी गई। उक्त जानकारी देते हुए सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी असलम अली ने बताया कि विकासखंड भीमताल में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी भूपाल सिंह बिष्ट ने पंचायती राज विभाग में 27 वर्ष तथा सहायक विकास अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने 36 वर्ष पूर्ण सत्य निष्ठा, कर्तव्य एवं समर्पण की भावना से सेवा कर पंचायती राज विभाग को मजबूत करने में अपनी अहम योगदान प्रदान किया है। इस अवसर पर उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए सेवानिवृत भूपाल सिंह बिष्ट ने कहां की सभी कर्मचारियों को विभाग के प्रति पूर्ण सत्य निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए , तथा सेवाकाल में जरूरतमंदों की सेवा भी करनी चाहिए। कार्यक्रम में सेवानिवृत सहायक विकास अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने कहा है कि कर्मचारियों को बदलते तकनीकी परिवेश के अनुरूप से अपने आप को हमेशा तैयार रहना चाहिए।विदाई समारोह में सुरेश कुमार बैनी जिला पंचायत राज अधिकारी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, दीपक डसीला दिनेश कुमार जोशी, गोपाल राम वर्मा, कैलाश गिरी गोस्वामी, उमाकांत पंत ,ललित सिंह ग्वाल, विनोद कुमार भट्ट, आशुतोष बाफिला, संजय देव, प्रकाश चंद्र, रश्मि बाला, सोनिया,रीना, राकेश कुमार, विनोद सिंह, हिमेश रावत, कंचन नाथ गोस्वामी, पीतांबर, ललित कुमार, तथा कमल सुयाल सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *