सरोवर नगरी की माल रोड में आज से
नो हॉकिंग जोन पूर्ण प्रतिबंध क्षेत्र घोषित हुआ
जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त निकाली जागरूकता रैली




नैनीताल। सरोवर नगरी में आज शनिवार 1 अगस्त से तल्ली ताल डाट से मल्लीताल माल रोड तक नो हॉकिंग जोन पूर्ण प्रतिबंध क्षेत्र घोषित कर दिया है। प्रात लगभग 11:30 बजे के करीब जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग के द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से माल रोड में एसडीएम नवाजिश खलिक और एसपी क्राइम यातायात डॉ जगदीश चंद्र और आर टी ओ गुरुदेव की संयुक्त अगवाई में पुलिस कर्मियों ने रैली निकाली और जागरूक किया। बता दे उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन द्वारा यह आदेश एक महीने पहले जारी कर दिया था जिसमें कहा गया था 1 अगस्त से इस नियम को लागू कर दिया जाएगा और आज उसी के अनुरूप लागू कर दिया गया है। इस दौरान डॉ जगदीश चंद्र ने स्थानीय लोगों से अपील की है। इस शहर का वातावरण और झील शांत है और उसी को देखते हुए लोगों से अपील की है के इस शहर को ध्वनि प्रदूषण मुक्त रखा जाए। और पहले से ही इस नियम का पालन करने को लेकर प्रचार किया जा रहा है जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए हैं और ताली लाल चौकी पर लाउडस्पीकर के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। और अगले चरण में जगह-जगह कैमरे लगाए जाएंगे अगर पुलिस मौजूद नहीं भी रहेगी तो वह उसके आधार पर नियमों का उल्लंघन वाले लोगों पर चलने कार्रवाई की जाएगी बता दे प्रशासन द्वारा हॉर्न बजाने पर 1000 का जुर्माना रखा गया। इस मौके पर कोतवाल मल्लीताल तल्लीताल




















