मिनी फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मुकाबला सेंट जोसेफ और सनवाल स्कूल के मध्य खेला जाएगा
1 अगस्त शनिवार शाम 5:00 बजे से

नैनीताल सरोवर नगरी में डी एस ए नैनीताल के द्वारा आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में आज गुरुवार को दोनो सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला सेट जोसेफ कालेज और सेट जोन्स के बीच खेला गया। जिसमें सेंट जोसेफ कॉलेज ने 5_0 से सेंट जोन्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच में सनवाल स्कूल और लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। सनवाल स्कूल ने चार के मुकाबले एक गोल से लॉन्ग व्यू को हराया और फाइनल में प्रवेश किया। बता दे फाइनल मुकाबला 1 अगस्त शनिवार को शाम 5:00 बजे से खेला जाएगा।




















