July 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

नैनीताल बैंक लिमिटेड के 105वें स्थापना दिवस की

0
1004795359
012 013
111 222 333

पूर्व संध्या पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

हल्द्वानी नैनीताल।
नैनीताल बैंक लिमिटेड के 105वें स्थापना दिवस (31 जुलाई 2026) के उपलक्ष्य में उसकी पूर्व संध्या पर बैंक द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करना था।
शिविर में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं ने यह संदेश दिया कि रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा करता है, बल्कि समाज के प्रति हमारी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके सामाजिक सरोकार एवं सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि नैनीताल बैंक अपने 105 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में सदैव बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन हेतु भी प्रतिबद्ध रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करता रहेगा। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति बैंक ने आभार व्यक्त किया।
नैनीताल बैंक लिमिटेड अपने 105वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की इसी भावना के साथ प्रदेश एवं देश की प्रगति में अपना योगदान निरंतर देता रहेगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *