कांग्रेस के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कर्नाटक पप्पू और सचिव जयंत ने
व्यक्तिगत कारणो से दिया इस्तीफा
कांग्रेस में मची खलबली


नैनीताल। सरोवर नगरी में बीते दो दिन पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल की संतुति से नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने कमेटी का विस्तार किया था। लेकिन बीते रोज न कांग्रेस के नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कर्नाटक पप्पू और नव नियुक्त सचिव जयंत उप्रेती ने व्यक्तिगत कारणो से अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा हम कांग्रेसी हैं और हमेशा कांग्रेसी रहेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए हमेशा तन मन धन से उसके साथ रहेंगे। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष नगर अध्यक्ष को भेज दिया है। और जिम्मेदारियां को संभालने के लिए असमर्थ बताया है। बता दें दिनेश कर्नाटक पप्पू पूर्व कार्यकारिणी में भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे।




















