March 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

संयुक्त कर्मचारी महासंघ के तीसरी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए गुरु रानी

0
1000464557
012 013
111 222 333

30 वर्षों से कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे गुरु रानी

नैनीतालl सरोवर नगरी में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के नैनीताल में हुए चुनाव में दिनेश गुरु रानी को तीसवी बार निर्विरोध महासंघ का अध्यक्ष चुना गया। यह राज्य में एक रिकॉर्ड है की दिनेश गुरु रानी वर्ष 1995 से अब तक विगत 30 वर्षों से कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। गुरु रानी ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए सहयोग और प्रेम से में 30 वर्षों से कर्मचारी संगठन का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेकर विगत 227 दिन से लगातार राज्य में उनके नेतृत्व में अनूठा पौधारोपण आंदोलन चल रहा है। जिसके तहत अब तक 40000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा रहा है ।जो राज्य हीनहीं अपितु देश में भी एक रिकॉर्ड है। एक संदेश देश में जा रहा है कि कोई कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है।
महामंत्री पद के लिए दूसरी बार कंचन चंदोला को कमान सौंप गई वरिष्ठ उपाध्यक्ष में रमेश कपकोटी गौतम कुमार पीतांबर दुमका को कमान सौंप गई। कोषाध्यक्ष पद पर तारा दत्त भट्ट बनाए गए।
नव नियुक्त कार्यकारिणी द्वारा आज पौधारोपण आंदोलन के 227 वे दिन निगम मुख्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *