मिनी फुटबॉल टूर्नामेंट मे दो मैच खेले गए
लेक्स इंटरनेशनल स्कूल और सेंट जॉन स्कूल का मैच रहा बराबर
सेंट जोसेफ ने एलपीएस को 5 एक से हराया

नैनीताल सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में आयोजित मिनी फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत आज मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मैच में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल , भीमताल और सेंट . जॉन स्कूल , नैनीताल की टीमें आमने-सामने रहीं। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
दिन का दूसरा मुकाबला लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल और सेंट जोसेफ कॉलेज के बीच खेला गया। इस मैच में सेंट जोसेफ कॉलेज ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-1 से शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में बेहतरीन तालमेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।




















