November 3, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित

0
1004772683
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पालिका के नवनियुक्त सभासद मनोनीत होने पर आनंद बिष्ट को किया गया सम्मानित

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित श्री सेवक सभा के सदस्यों की आज श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई ।बैठक की अध्यक्षता मनोज साह द्वारा की गई। सभा के सक्रिय कार्यकर्ता आनंद बिष्ट के नैनीताल नगर पालिका का सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य बनाए जाने पर आज सभा ने आनंद बिष्ट को शॉल उड़ाकर तथा राम दरबार भेट कर सम्मानित किया । बैठक में श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 जो 16 सितंबर से 23, सितंबर तक आयोजित होगा इसके आयोजन हेतु सभी सदस्यों का सहयोग मांगा गया तथा सुझाव भी आमंत्रित किए गए । बैठक में कई सकारात्मक सुझाव भी आये। सभा ने जिलाधिकार की अध्यक्षता में हुई बैठक का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया तथा जिलाधिकारी का धन्यवाद किया गया । 2 अगस्त को सभा द्वारा सावन माह के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । बैठक में श्री रामलीला महोत्सव तथा विजयादशमी पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर बैठक में घनश्याम लाल साह अशोक साह ,राजेंद्र बिष्ट ,बिमल चौधरी ,बिमल साह , मुकेश जोशी ,ललित साह ,मनोज साह हरीश राणा , मोहित लाल साह ,हीरा सिंह आशु बोरा ,, मिथिलेश पांडे ,गिरीश भट्ट ,हिमांशु जोशी , कमलेश ढौंडियाल,,अमर सह ,प्रदीप सिंह , , अतुल साह,गोविंद सिंह ,दीपक साह ,गोधन सिंह , विक्रम सह ,प्रॉफ ललित तिवारी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संस्था के महासचिव जगदीश बावड़ी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *