July 28, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनस्यू में स्वास्थ्य शिविर का हुआ सफल आयोजन

0
1004764622
012 013
111 222 333

नैनीताल । जिले की सीएमओ डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनस्यु  में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्रीमती विमला देवी एवं अपर मुखय चिकित्साधिकारी डॉ. गणेश धर्मशत्तू द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संखया में क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। शिविर में नेत्र रोग, ईएनटी, हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इसके साथ ही पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।शिविर का निरीक्षण अपर मुखय चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश धर्मशत्तू द्वारा किया गया।शिविर के दौरान कुल २०७ लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *