वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पडियार के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों द्वारा
कई कार्यालयों के स्थानांतरित के विरोध में
आयुक्त दीपक रावत के माध्यम से सी एम धामी को भेजा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार को मा:मुख्यमंत्री के सचिव आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत को नैनीताल से स्थानांतरित हो रहे कार्यालयों के संबंध में एक पत्र सौंपा जिसमें की विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि नैनीताल से पर्यटन, जिला पंचायत उच्च न्यायालय एवं अन्य कई कार्यालयों के स्थानांतरित होने की सूचना प्राप्त हो रही है ,जिसको लेकर हम सभी और नैनीतालवासी चिंतित हैं, क्योंकि ये सभी कार्यालय नैनीताल के आर्थिकी से सामाजिक रूप से पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है, जो कि नगरवासियों के लिए चिंता का विषय है।क्योंकि पूर्व में जब उच्च न्यायालय नैनीताल आया था तो उस वक्त नैनीताल से लगभग 10 से 15 विभाग यहाँ से हल्द्वानी और भीमताल स्थानांतरित हुए और जो अब बचे हुए कार्यालय हैं जिससे कि आम जनमानस जुड़ा हुआ है, पहाड़ की भौगोलिक रूप से लोगों का आना जाना बना रहता है तो हमारा मुख्यमंत्री से करबद्ध अनुरोध है कि वर्तमान में जो नैनीताल में जितने भी कार्यालय स्थापित हैं उन्हें स्थानांतरित नहीं किया जाए। इस मौके पर पत्र देने वालों में भाजपा कार्यकर्ता अरविंद सिंह पडियार, संतोष कुमार, सचिन शाह, आनंद बिष्ट, भूपेन्द्र बिष्ट, भगवान , पंकज, नवीन, मनोज, अरुण पूरन, उमेश अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




















