मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार आज तीन मैच खेले गए
लॉन्ग व्यू, सेंट जोसेफ और सनवाल पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने मैच जीते

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित डी एस ए नैनीताल के मैदान में आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में आज रविवार को तीन मैच खेले गए।
पहला मैच लांग व्यू स्कूल और सेट जोन्स के बीच जिसे 2/1 से लगा ब्यू पब्लिक स्कूल ने जीत लिया।
आज का दूसरा मैच सेट जोसेफ कालेज और मदर्स हार्ट के बीच
खेला गया जिसे सेट जोसेफ ने 7/0 से जीत लिया।
आज का तीसरा मैच सनवाल स्कूल और लेक्स इन्टर नेशनल भीमताल के बीच खेला गया। जिसमें सनवाल स्कूल 1/0 से जीत हासिल की है। इस मौके पर महासचिव मनोज जोशी, पवन खडायत, भूपेन्द्र बिष्ट, शैलेन्द्र बर्गली,जलज बर्मा,वीरेन्द्र साह, उपस्थित रहे।




















