July 26, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन

0
1004748696
012 013
111 222 333

नैनीताल। सरोवर नगरी में कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहीद मेजर राजेश अधिकारी जी की स्मृति स्थल पर पहुंचकर दीप प्रज्वलित किए तथा पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कारगिल के वीरों का अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों का देश सदैव ऋणी रहेगा।

कार्यक्रम में विमला अधिकारी, ज्योति ढोंडियाल, अमिता साह, राधा खोलिया, आरती बिष्ट, अरविंद पड़ियार, विकास जोशी, भारत सिंह मेहरा, संतोष कुमार, रेनू पंत तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता तेज सिंह नेगी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। “शहीदों का बलिदान हमारी प्रेरणा है, उनका सम्मान हमारा कर्तव्य है।”

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *