जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय मैं कारगिल दिवस धूमधाम से मनाया गया

नैनीताल। सरोवर नगरी में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा कारगिल विजय दिवस पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में धूम धाम से मनाया गया।जो भारतीय सेना की ऐतिहासिक विजय और अमर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। सचिव द्वारा बच्चों को भारत पाकिस्तान के युद्ध के बारे में बताते हुए भारत की जीत के बारे में बताया गया साथ ही शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजली दी गई।शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप तथा निशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने की पात्रता की भी जानकारी दी गई। उपरोक्त शिविर में विद्यार्थियों को नशे,पोस्को एक्ट,साइबर क्राइम,डिजिटल अरेस्ट जैसे अधिनियमो के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में सागर सिंह,चंद्र प्रकाश,महेश,नीतू उपस्थित रहे।




















