लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सदस्यों द्वारा
कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को किया नमन

नैनीताल। छोड़ों कल की बातें—-, ऐ मेरे वतन के लोगों—-, जहां डाल-डाल पर सोने की चिडिय़ा— तथा संदेशे आते हैं जैसे कई देशभक्ति गीतों के साथ हुए कार्यक्रम में शनिवार को देश की सुरक्षा में जुटे जवानों के याद करते हुए वतन की सुरक्षा के लिए जान गंवाने वाले वीरों को याद किया गया। मौका था नगर की प्रतिष्ठित संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से नैनीताल के दर्शनघर पार्क में कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को याद करने का। इस दौरान क्लब की ओर से तल्लीताल स्थित शहीद मेजर राजेश अधिकारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने कहा कि पूर्व से ही देवभूमि उत्तराखंड के युवाओं को सुरक्षा सेवाओं के लिए जाना जाता है। यहां के युवाओं ने बड़ी संखया में सेना में सेवाएं दी। वक्ताओं ने प्रतिवर्ष लेकसिटी कलब की ओर से किए जाने वाले इस देशभकति कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में एयर फोर्स के ग्रुप कैप्टन अच्युत कुमार समेत आभा साह, कविता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, विनीता पांडे, रानी साह, जीवंती भट्ट, सरिता त्रिपाठी, दीपिका बिनवाल, रानी साह, नीरू साह, तनु, भावना साह, तारा पांडे, विमलेश, सविता कुलारा,जया वर्मा,ज्योति ढौडियाल, रमा भट्ट, सीमा सेठ, सीमा नौटियाल, दया कुंवर, मानसी गर्ग,जूही अग्रवाल, सोनू साह, मधुमिता, अमिता साह, निवेदिता मल्होत्रा,भावना रावत, गीता बवाड़ी व रश्मिी शर्मा आदि मौजूद रही। संचालन आशा पांडे ने किया।




















