November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पवित्र कैलाश मानसरोवर से लौटे दल का हुआ स्वागत

0
1004742498
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पिथौरागढ़ नैनीताल। पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा छठे दल के यात्रियों को कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए।‌ कैलाश यात्रा की अवधि में उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली किसी भी सामग्री का प्रयोग नहीं करने,, हिमालय को कूड़ा मुक्त करने की शपथ दिलाई।। साथ ही उनके द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए पौधारोपण अभियान के 740 वे दिन यात्रियों को उच्च हिमालय क्षेत्र स्थित कालापानी व गुंजी में पौधा रोपण हेतु पौधे दिए ।
दिनेश गुरु रानी ने यात्रियों के अलावा पहली बार कैलाश यात्रा में जा रहे कुमाऊँ मंडल विकास निगम के रसोइयों को भी हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए उन्हें भी पौधारोपण हेतु पौधे दिए। दिनेश गुरु रानी द्वारा वर्ष 2005 से लगातार ऊंची हमारे क्षेत्र में जाने वाले यात्रियों व कर्मचारियों को हिमालय हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई जाती है व शपथ रजिस्टर भराया जाता है। व पौधारोपण से जोड़ा जाता है।
दिनेश गुरु रानी की मुहिम की सराहना करते हुए यात्रियों ने कहा कि व उच्च हिमालय क्षेत्र में पौऊ करेंगे,व कूड़ा मुक्त करने में सहयोग प्रदान करेंगे तथा यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर पर भी पौधारोपण करेंगे ।और अन्य को भी प्रेरित करेंगे ।हिमालय बचाने के लिए इस प्रकार की मुहिम भविष्य में मील का पत्थर साबित होगी ।कार्यक्रम में दल के कोऑर्डिनेटर विनोद तिवारी, महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कोषाध्यक्ष पीतांबर दुमका, गिरीश आर्य ,आवास गृह के प्रबंधक प्रकाश सिंह भैंसोड़ा, वेद प्रकाश, पदम सिंह, राजेंद्र सिंह ,नरेंद्र थापा, गोपाल बिष्ट, दीपा रावत ,हंसी रचना, सौरव खोलिया गौरव पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *