July 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

सीआरएसटी ओल्ड बॉयज द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की तैयारी हुई जोर शोर से शुरू

0
1004739056
012 013
111 222 333

2 अगस्त से होगा प्रतियोगिता का आगाज

नैनीताल। शहर की ऐतिहासिक संस्था सी आर एस टी ओल्ड बॉयज द्वारा आयोजित स्वतन्त्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता का 78 वा वर्ष है। आज डी एस ए नैनीताल के भवन में टीमो के खिलाडियों की नाप जोप करी गयी। जैसा कि विदित है कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी की लम्बाई 4 ‘9″ से ज्यादा नहीं होनी चाहिये। इस प्रतियोगिता को ‘ जुबीज ‘ भी कहा जाता है। इस वर्ष इस प्रतियोगिता में नैनीताल, भवाली,भीमताल, शहरों से विभिन्न विद्यालयों की लगभग 15 बेहतरीन टीमें भाग ले रही हैं। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का उद्देश्य शहर की खेल प्रतिभाओ को निखारना है। बता दें यह प्रतियोगिता 2 अगस्त से डी एस ए मैदान में आयोजित की जायेगी। आयोजक आज दिन भर तैयारी में जुटे रहे। इस मौके पर संरक्षक कैप्टन एल एम साह, अध्यक्ष जगदीश बवाडी, महासचिव डा मनोज बिष्ट, उपसचिव शैलेन्द्र बर्गली, कोषाध्यक्ष धर्मेद्र शर्मा, अमबादतत बवाडी, आनन्द बिष्ट, नकुल बिष्ट,शैलेन्द्र चौधरी,पवन खडायत,पवन साह,राजेश कुमार , संजय गुप्ता, लीला बिष्ट, विनय साह,विक्रम रावत माणिक साह,मनोज कुमार सहित सभी विद्यालय के शिक्षक, खिलाड़ी मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *