July 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

जर्जर प्राईमरी स्कूल को जल्द ठीक करें अधिकारी: ब्लाक प्रमुख डा.हरीश सिंह बिष्ट

0
1004731387
012 013
111 222 333

नैनीताल । जिले के भीमताल विकासखंड के बलाक प्रमुख डा.हरीश सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को प्राथमिक स्कूल हरीनगर जंगलियागांव का स्थलीय निरीक्षण किया।
बता दें ग्राम पंचायत हरिनगर जंगलिया गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की हालत अत्यंत खराब है, विद्यालय की छत टपक रही है जिससे कमरों में पानी भर जा रहा है, वहीं भवन की खिडक़ी दरवाजे भी टूटे पड़े थे।  विद्यालय की यह स्थिति देखकर प्रमुख हतप्रभ रह गए। प्रमुख ने कहा कि यह एक विभागीय अधिकारियों की गंभीर लापरवाही है। गौरतलब है कि इस विद्यालय का निर्माण करीब तीस वर्ष पूर्व किया गया था
प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट द्वारा अवगत कराया कि आठ अगस्त १९९५ को इस स्थान पर पूर्व राज्यपाल मोती लाल बोरा द्वारा गांधी ग्राम का उद्घाटन किया गया था उसी कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की नींव डाली गई थी तब से लगातार इस विद्यालय में पठन पाठन कार्य चल रहा है वर्तमान में छात्र छात्राओं की संखया भी और विद्यालयों की अपेक्षा ठीक है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय भवन ठीक करने के निर्देश दिए और अभिवावकों को भरोसा दिलाया कि वह अपने स्तर से भी विद्यालय भवन को ठीक करने का प्रयास करेंगें।इससे पूर्व बलॉक प्रमुख तथा खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग के द्वारा सस्ता गल्ला विक्रेता हरीनगर की दुकान का भी निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों के द्वारा प्रमुख का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कई  जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *