July 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

हाई कोर्ट बार ने बैठक कर दिल्ली जंतर मंतर में युवाओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की निंदा की

0
1004731282
012 013
111 222 333

नैनीताल । उत्तराखण्ड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दिल्ली जंतर मंतर में युवाओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।
बार एसोसिएशन की शुक्रवार को बार सभागार में बार अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। यह बैठक दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के साथ हुई लाठीचार्ज की घटना के विरोध में बुलाई गई थी। सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। वक्ताओं ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. महेन्द्र सिंह पाल सहित कई वक्ताओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
सभा के अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष रावत ने सभी युवा शक्तियों का आभार व्यक्त किया और स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन शांतिपूर्ण धरना.प्रदर्शन का पूर्ण समर्थन करती है। संचालन महासचिव सौरव अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर गौरव काण्डपाल, दीप चन्द्र जोशी, कैलाश चन्द्र तिवारी, विक्रम सिंह धपोला, रक्षित जोशी, हर्षित देउपा, अमन जोत सिंह चड्ढा, पूर्वी चौधरी, भुवनेश जोशी, बी0 एस0 अधिकारी, अनिल कुमार जोशी, योगेश पचोलिया, इंदु शर्मा, मधु नेगी सामंत, दीपा आर्या, दिग्विजय व उन्नति पंत सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *