सीडीओ ने जिला पंचायत व पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था को
समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

नैनीताल । नैनीताल जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा पर्यटन संबंधी परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बीरवार को विकास भवन सभागार भीमताल में मुखय विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में जिला पंचायत नैनीताल एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीडीओ पांडेय ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित होटल एवं रिसॉट्र्स से विगत पांच वर्षों में जिला पंचायत को प्राप्त राजस्व का विवरण मुहैया कराने के निर्देश दिए, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कूड़ा वाहनों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कूड़ा वाहन में अनिवार्य रूप से जीपीएस प्रणाली स्थापित की जाए ताकि वाहनों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त कूड़ा निस्तारण के लिए पर्याप्त रोस्टर तैयार करनेए संबंधित राजस्व निरीक्षकों एवं कर संग्राहकों की नियमित निगरानी में कूड़ा वाहनों का संचालन सुनिश्चित करने तथा सभी वाहन चालकों के मोबाइल नंबर मुहैया रखने के निर्देश भी दिए।
सीडीओ ने एनएच-८७ रानीबाग से रूसी बाईपास तक माह में कम से कम सात दिन वैयूम कलीनिंग मशीन संचालित किए जाने के निर्देश देते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।बैठक में जिला पंचायत के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों एवं दायित्वों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे सभी निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने परियोजना निदेशक जिला ग्रामय विकास अभिकरण को जिला पंचायत से संबंधित विभिन्न कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए वहीं जिला पर्यटन अधिकारी को जिला योजना, राज्य योजना एवं केंद्र पोषित योजनाओं के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रारंभ एवं पूर्णता तिथि अंकित करते हुए नियमित निरीक्षण कर समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिले में अवैध रूप से संचालित होम.स्टे एवं होटलों का नियमित निरीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।




















