July 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

वाहन चालक का भुगतान न होने पर कमिश्नर गंभीर-सीएमओ को दिए भुगतान जल्द करने के निर्देश

0
1004721035
012 013
111 222 333

नैनीताल । जिले के ज्योलीकोट निवासी व वाहन स्वामी मनीष कुमार द्वारा एक लिखित शिकायती पत्र आयुक्त कुमाऊं मण्डल नैनीताल को दिया गया।
शिकायती पत्र में  उनके द्वारा उल्लेख किया गया कि वह वाहन संखया यू0के0 ०४ टी0बी0 ८८२८ के माध्यम से आर0बी0एस0के0 (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के अन्तर्गत भीमताल टीम दो में वह सेवा दे रहे हैं जिसको ठेकेदार द्वारा संचालित किया जाता है जो  शान्ति देवी मनराल रामनगर के नाम पर है, जिसका कार्य उनके पति चन्दन मनराल के द्वारा देखा जाता है। ठेकेदार के द्वारा वाहन स्वामियों को विगत ३ माह का मासिक वाहन किराया नहीं दिया गया है। मनीष कुमार द्वारा वाहन के मासिक किराये से वाहन की किश्त व परिवार का भरण.पोषण किया जाता है। वाहन किराये का नियमित भुगतान न होने से वह आर्थिक रूप से कमजोर हो गये हैं। उन्होंने शीघ्र ही ठेकेदार से वाहन किराया भुगतान कराये जाने हेतु अनुरोध कुमाऊं आयुक्त से किया ।
उक्त  शिकायत का आयुक्त कुमाऊं मण्डलए दीपक रावत के द्वारा संज्ञान लेते हुए वीरवार को शिकायकर्ता मनीष कुमार एवं हरीश चन्द्र तिवारी वाहन स्वामी आर0बी0एस0के0 (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) एवं ठेकेदार एवं अपर मुखय चिकित्साधिकारी नैनीताल को कार्यालय में बुलाकर सुनवाई की गयी जिसमें पाया गया कि उपरोक्त वाहन स्वामियों के द्वारा लॉक बुक एम0ओ0आई0सी0 से सत्यापन कराने उपरान्त संबन्धित ठेकेदार को पूर्व में दिया गया था किन्तु ठेकेदार द्वारा अभी तक वाहन स्वामियों को वाहन का मासिक किराया नहीं दिया गया है।
इस संबंध में आयुक्त कुमाऊं द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल को निर्देशित किया कि जनपद अन्तर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सेवा दे रहे वाहन स्वामियों के मासिक किराये का भुगतान के संबंध में तत्काल समीक्षा करते हुए वाहन स्वामियों को मासिक किराया भुगतान करवाये जाने हेतु शीघ्र ही संबन्धित ठेकेदार से भुगतान करवायें और यदि ठेकेदार द्वारा इसका भुगतान नहीं किया जाता है तो नियमानुसार ठेकेदार के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *