November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला नैनीताल के तत्वाधान में

0
1004705979
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

एक पेड़ माँ के नाम एक पेड़ देश के नाम पर किया गया वृक्षारोपण

भवाली नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ देश के नाम” अभियान के अंतर्गत भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, जिला नैनीताल द्वारा जी.बी. पंत इंटर कॉलेज, भवाली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता, जिला संयोजक देवेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सह-संयोजक कैलाश चंद्र जोशी एवं प्रियंका जोशी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बरगली, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम एक तथा देश के नाम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *