November 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कुमाऊंनी लोक चित्रकला ऐपण विधा की सर्वश्रेष्ठ चित्रलेखा हरिप्रिया साह का निधन शहर में शोक की लहर 

0
1004697595
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल भीमताल।कुमाऊंनी लोक चित्रकला ऐपण विधा की सर्वश्रेष्ठ चित्रलेखा हरिप्रिया साह (९७) का भीमताल में अपने आवास में निधन हो गया। उनके निधन पर पारंपरिक लोक संस्था परंपरा नैनीताल ने उन्हें विनम्र श्रृद्धांजलि अर्पित की है।
परंपरा संस्था के निदेशक बृजमोहन जोशी के मुताबिक हरिप्रिया शाह कुमाऊं अंचल की एक सर्वश्रेष्ठ चित्रलेखा थी। कुमाऊंनी लोक चित्रकला ऐपण विधा की सभी विधाओं की सर्वश्रेष्ठ जानकार थी। वह ऐपण कला में पट्टा चित्रण व वर बूंद विधा के साथ साथ भूमि चित्रण की भी कुशल ऐपणकार थी। कुमाऊंनी लोक शिल्प विधा डिकर मूर्ति कला की भी आप कुशल रचना कर्मी थी। विगत कई वर्षों से पारंपरिक लोक संस्था परंपरा नैनीताल के द्वारा आयोजित भारतीय नववर्ष मिलन समारोह में होने वाले विविध कार्यक्रमों में विशिष्ट अतिथि,निर्णायक के रूप में तथा सममानित होने वाली विभूति के रूप में हमेशा सक्रिय भागीदारी व आशीर्वाद परंपरा को प्राप्त होता रहा। उनके निधन परंपरा परिवार की अध्यक्ष कमला जोशी समेत मनोज जोशी,अनुभा जोशी,प्रशान्त कपिल,मीनू कपिल,त्वरिता कपिल तथा गीता कपिल ने गहरा दु:ख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *