नई दिशाएं समिति के कलाकारों ने
गीत व नृत्य के माध्यम से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था नई दिशाएं समिति की ओर से मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज लोहाली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में लोक गीतों व लोक नृत्यों के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की गुजारिश की गयी।
शिविर में कलाकारों द्वारा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग सौजन्य से जन जन की सरकार- जन जन के द्वार कार्यक्रम का वृह प्रचार प्रसार किया। कलाकारों के अभिनय की मौजूद जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों तथा जनता ने सराहना की। नई दिशाएं समिति के कलाकारों के दल का नेतृत्व दल नायक किशन लाल ने किया। इस मौके पर आशिष, सचिन, पंकज,संजू, हैरी,पिंकी, चेतना,संगीता, ज्योति,अंजलि तथा भगवती टमटा आदि कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।




















