छात्रो के ऊपर लाठी चार्ज के विरोध मैं कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

भवाली नैनीताल। भवाली चोराहे पर नगर कांग्रेस कमेटी भवाली द्वारा नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में ,दिल्ली मैं हुए छात्रो के ऊपर लाठी चार्ज के विरोध मैं केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया ।
कार्यकर्ताओं ने भवाली चोराहे पर एकत्रित होकर पुतला दहन के माध्यम से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करी,साथ ही प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा मंत्री और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया ।
शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से इस्तीफे की माँग करी ।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल,महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ,नगरपालिका अध्यक्ष, पंकज आर्या, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, संजीव भगत,लोकेश जोशी कमलेश बिष्ट,हरेंद्र आर्य,लोकेश कुमार,पवन आर्य,प्रज्वल कुमार,जया कपिल,उषा कन्नौजिया,कुमारी रचना,भानु नेगी,मानवेन्द्र साह ,मोहन आज़ाद आदि लोग उपस्थित रहे।




















