July 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से द बुल्स जिम परिवार ने किया पौधरोपण

0
1004684529
012 013
111 222 333

नैनीताल । नैनीताल में लगातार बढ़ रही भूस्खलन की घटनाओं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से द बुल्स जिम परिवार द्वारा  छावनी क्षेत्र तल्लीताल नैनीताल में पौधरोपण अभियान चलाया गया।
इस दौरान जिम के सदस्यों ने पौधे लगाए और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि पहाड़ों में हरियाली बढ़ाना समय की आवश्यकता है और अधिक से अधिक वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ भूमि संरक्षण में भी सकारात्मक योगदान दिया जा सकता है।द बुल्स जिम परिवार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल कर नैनीताल को हरा.भरा एवं सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *