July 21, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

नैनीताल में सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं ने की अपनी आवाज बुलंद

0
05f73fa4-c6bc-4ffb-a61d-e9a36fa2c7c3-1_all_279919
012 013
111 222 333

शांतिपूर्ण धरने मैं जाताया अपना विरोध

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित डी.एस.ए. ग्राउंड, नैनीताल में शाम 4:00 बजे से 6:30 बजे तक सोनम वांगचुक के समर्थन में नागरिकों द्वारा एक शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया गया। बता दे दिल्ली मे धरना सोनम वांगचुक के नेतृत्व में शिक्षा सुधार, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तथा विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों के समर्थन में आयोजित किया गया। बता दे
इस शांतिपूर्ण धरने में दर्जनों नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें विद्यार्थी, स्थानीय निवासी, विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर, वरिष्ठ नागरिक तथा कुछ आगंतुक भी शामिल रहे। प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण ढंग से पोस्टर प्रदर्शित किए, शिक्षा व्यवस्था में सार्थक सुधारों की आवश्यकता पर चर्चा की तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और अहिंसक नागरिक सहभागिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बता दें समर्थकों द्वारा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने, परीक्षाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने तथा विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर गंभीर संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने अनुशासन और शांति बनाए रखते हुए अपना प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यक्रम में आशू, यश, शिवानी, लघिमा, अश्मिता, गरविता, अरविंद, सिया, ख्याति, आस्था, लानज़ेन, कुंगा, अलंकृता, अभिषेक, संध्या, प्राची, जयंत, रोहित, लक्षिता, कल्याणी, शिखा, शार्दुल, सहित अनेक जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *