क्वालिटी बोट स्टैंड के शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार भव्य भंडारे का हुआ आयोजन
भक्तों ने पूजा अर्चना कर किया प्रसाद ग्रहण








नैनीताल। सरोवर नगरी में सावन के पहले सोमवार को श्री मां नैना देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा रहा वहीं मल्लीताल लोअर माल रोड स्थित क्वालिटी बोट स्टैंड के शिव मंदिर में आज सोमवार भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां सर्व धर्म के लोग हरेला पर्व पर सावन के पहले सोमवार को पिछले 25 वर्षों से पूजा अर्चना और भंडारा आयोजित करते आ रहे हैं और मुख्य बात यह है कि मंदिर में लगने वाली भगवान शिव और माता पार्वती की फोटो एक मुस्लिम युवती रोजी अहमद द्वारा पिछले कई वर्षों से बनाकर लगाई जाती है जिसकी लोक पूजा अर्चना करते हैं। और उनके भाई मुख्तियार अहमद जो नाव चालाक हैं पिछले 25 वर्षों से भंडारा आयोजन में अपनी सहभागिता देते आ रहे हैं। और प्रातः से ही सभी कार्यक्रमों में जुटे रहते हैं। बता दें मुख्य पुजारी नवीन जोशी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कराई गई और भक्तों द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की गई उसके पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में दर्ज राज्य मंत्री दिनेश आर्य ने भी पूजा अर्चना कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया।इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्य, संतोष शाह, पंकज बरगली,
पूरन सिंह बोहरा,मनोज कुमार, मुकेश जोशी, संगीता बोहरा,करन जोशी, सभासद अंकित चंद्रा, मुख्तार अहमद,रोज़ी अहमद, पवन शर्मा सभासद राकेश पवार, भगवत सिंह रावत, सहित अन्य भक्तगण मौजूद थे।




















