डी एस बी परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में का 119 वा जन्मदिन कर्मचारियों ने धूमधाम से मनाया

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में आज बैंक का 119 वा जन्मदिन मनाया गया ।इस अवसर पर केक काट कर तथा लड्डू वितरण किया गया। बैंक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार तथा निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर डॉ ललित तिवारी के साथ प्रणेता पांडे , राकेश कुमार ,सुप्रिया जैन ,धनंजय रवि कुमार ने केक काटा। इस अवसर पर बैंक की तरक्की की कामना ईश्वर से की गई। जन्मदिन का गीत तुम जो हजारों साल भी गाया गया। इस मौके पर जन्मदिन के अवसर पर डॉ राशि मिगलानी ,डॉ उज्मा , कर्मचारी संघ के महा सचिव विपिन कुमार संतोष कुमार , गणेश ,आदि उपस्थित रहे।




















