वनस्पति विज्ञान विभाग में
शीतल शर्मा ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी

नैनीताल सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर वनस्पति विज्ञान विभाग में आज शीतल शर्मा ने अपनी पी एच डी की अंतिम मौखिक परीक्षा दी । ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न हुई परीक्षा में विशेषज्ञ प्रॉफ भावना पांडे डीन सेंट्रल यूनिवर्सिटी गुजरात रही । शीतल ने स्टडीज ऑफ एस्ट्रेसी फैमिली ऑफ तराई एवं भाबर एंड देयर एथ्नोबोटनी यूजेस विषय पर अपना शोध डॉ स्नेह लता मौर्य राधे हरि पी जी कॉलेज काशीपुर के निर्देशन में पूर्ण किया । विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने मौखिकी परीक्षा संपन्न कराई । इस दौरान प्रॉफ सुरेंद्र बरगली ,प्रॉफ किरण बरगली ,प्रॉफ सुषमा टम्टा ,प्रॉफ नीलू लोधियाल ,प्रॉफ अनिल बिष्ट ,डॉ कपिल खुल्बे ,डॉ प्रभा पंत ,डॉ नवीन पांडे ,डॉ हर्ष चौहान ,लता ,विशाल , वसुंधरा ,चारु ,दीपशिखा ओली ,शीतल कोरंगा आदि शोध छात्र उपस्थित रहे ।




















