मिशन ग्रीन में एस्ट्रो टेरोलॉजिस्ट तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में लगाए पौधे
पौधे लगाना युवाओ के लिए प्रेरक ही नहीं बल्कि प्रकृति को समझने का अवसर प्रो: ललित तिवारी


नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित मिशन ग्रीन में प्रसिद्ध एस्ट्रो टेरोलॉजिस्ट तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के एलुमनी नंदिता पांडे ने बुरांस ,बांज ,देवदार ,पदम के पौधे रोपे ।नंदिता पांडे एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक, सलाहकार, प्रेरक वक्ता है तथा 1994 में एम एस सी जियोलॉजी कुमाऊं विश्वविद्यालय से है। इस अवसर पर नंदिता पांडे ने कहा कि प्रकृति का हरित होना हम सबको जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करेगा तथा उत्सर्जित कार्बन का अवशोषण कर सकेंगे इसलिए पौधे लगाना जीवन का श्रेष्ठ कार्य है । विभागाध्यक्ष तथा अलकंबी सेल के महासचिव प्रो ललित तिवारी ने कहा कि पौधे लगाना युवाओ के लिए प्रेरक ही नहीं बल्कि प्रकृति को समझने का अवसर है जो प्रकृति में हमारी भूमिका भी सुनिश्चित करते है । ये पौधे वन क्षेत्रा अधिकारी आनंद लाल आर्य द्वारा उपलब्ध कराए गए । पौधारोपण सावन माह का सबसे सकारात्मक समर्पण है। इस मौके पर पौधारोपण में डॉ मौलश्री जोशी, वसुंधरा, दीपशिखा ओली, मोहित खाती, तथा लीला भी शामिल रहे । इस अवसर पर नंदिता पांडे को पौधों के फ्लायर भी भेट किए गए।




















