July 20, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

ऑफ़ लिविंग “हैप्पीनेस कलेक्टिव ग्रुप के सदस्यों ने

0
1004666015
012 013
111 222 333

प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण का संदेश देते हुए

ग्राम मल्ला बगड़,तल्ला बगड़,महरोड़ा मैं ग्रामीणों को संदेश देते हुए पौधे वितरण किए

नैनीताल। सरोवर नगरी में ” ऑफ़ लिविंग “हैप्पीनेस कलेक्टिव ग्रुप ने प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए ग्राम मल्ला बगड़,तल्ला बागड़,महरोड़ा एवम आसपास के किसानों और ग्रामीणों से पेड़ों की रक्षा करने तथा अनावश्यक रूप से वृक्षों की कटाई न करने की अपील की। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने 350 फलदार पौधे भेंट कर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्था की रेशमा टंडन ने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि हमारे जीवन, कृषि और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का आधार हैं। फलदार वृक्ष पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ पोषण, आय और जैव विविधता को भी बढ़ावा देते हैं। एक परिपक्व वृक्ष बनने में वर्षों लगते हैं, इसलिए प्रत्येक पेड़ की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें तथा यदि किसी कारणवश एक पेड़ काटना अनिवार्य हो, तो उसके स्थान पर कई नए पौधे अवश्य लगाएँ ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक हरित, स्वच्छ और समृद्ध पर्यावरण मिल सके। इस मौके पर
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेशमा टंडन,कविता गंगोला,सुनीता वर्मा,प्रेमलता गोसाईं,मंजू नेगी,संगीता साह,सिम्मी अरोड़ा,ज्योति मेहरा,सोनी अरोड़ा,बीना शर्मा,शिखा साह,,पूजा शाही,किरण टंडन,जीवंती गोस्वामी ,ममता गंगोला,संध्या तिवारी,वैशाली बिष्ट,निहारिका गोसाईं,नेहा डालाकोटी,उमा कांडपाल,मधु बिष्ट,कामना कंबोज ,कविता जोशी,रीना सामंत,मंजू बिष्ट ,कविता सनवाल ,,वंदना मेहरा, विमला कफ़लतिया,श्वेता अरोड़ा,रमा तिवारी,पूजा मल्होत्रा,सोमा साह का सहयोग रहा ।
समूह द्वारा जिला मंत्री किसान मोर्चा श्री लाल सिंह बिष्ट जी ,श्रीमती दीपा आर्या, ग्राम प्रधान बगड़ तल्ला,
श्री पूरन चन्द्र आर्या, ग्राम प्रधान बगड़ मल्ला
को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया !

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *