सोनम वांगचुक के समर्थन में नैनीताल नागरिकों द्वारा
गांधी चौक पर 3 घंटे तक शांतिपूर्वक एकजुटता कार्यक्रम हुआ आयोजित



नैनीताल। सरोवर नगरी में सोनम वांगचुक के समर्थन में नैनीताल के नागरिकों द्वारा शांतिपूर्ण नागरिक एकजुटता कार्यक्रम आयोजित बीते रोज शनिवार गांधी चौक तल्लीताल मे किया गया। बताl दें इस दौरान दर्जनों की संख्या में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक गांधी मूर्ति मे नागरिकों द्वारा एक शांतिपूर्ण एकजुटता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्थन व्यक्त करना था, जिनके लिए सोनम वांगचुक लंबे समय से कार्य करते रहे हैं। बता दे इस कार्यक्रम में लगभग 25–30 नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें स्थानीय निवासी, विद्यार्थी तथा कुछ पर्यटक भी शामिल रहे। कई पर्यटक कार्यक्रम का उद्देश्य जानने के बाद स्वेच्छा से कुछ समय के लिए इसमें शामिल हुए। प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण ढंग से पोस्टर प्रदर्शित किए और शिक्षा, सतत विकास तथा नागरिक सहभागिता जैसे विषयों पर सार्थक संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। शीखा ने बताया हम सबके द्वारा यह घोषणा की गई कि 20 जुलाई को सभी आवश्यक प्रशासनिक अनुमति प्राप्त करने के उपरांत एक बड़े शांतिपूर्ण पदयात्रा (पीस मार्च ) का आयोजन किया जाएगा। नैनीताल के सभी जागरूक नागरिकों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया गया। पदयात्रा का समय, मार्ग तथा अन्य विवरण शीघ्र साझा किए जाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम में रिद्धि, रोज़ी, आशू निगम, यश गर्ग, शिवांश शाह, शिवानी, लघिमा जोशी, अश्मिता साह, दिवा शाह, संध्या शर्मा, प्राची, जयंत, रोहित बिष्ट, प्रशांत तिवारी, लक्षिता साह, कल्याणी, रचित तिवारी, शिखा रावत सहित अनेक जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।




















