July 19, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

हरेला पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों को योग एवं माइंडफुलनेस का दिया संदेश

0
1004662603
012 013
111 222 333

 नैनीताल भूमियाधार  राजकीय इंटर कॉलेज में हरेला पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए योग एवं मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के शारीरिक लाभों के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता, आत्म-जागरूकता और तनाव-प्रबंधन के महत्व से परिचित कराना था।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री त्रिभुवन अग्रगामी ने विद्यार्थियों को योग के अंतर्गत माइंडफुलनेस (सजगता) की अवधारणा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माइंडफुलनेस का अर्थ वर्तमान क्षण के प्रति पूर्ण रूप से सजग और जागरूक रहना है। विद्यार्थियों को समझाया गया कि नियमित योग और ध्यान के माध्यम से वे अपनी एकाग्रता बढ़ा सकते हैं, मानसिक तनाव को कम कर सकते हैं तथा अपने विचारों और भावनाओं पर बेहतर नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को योग की विभिन्न बारीकियों से भी अवगत कराया गया। उन्हें योगाभ्यास के दौरान सही मुद्रा, श्वास-प्रश्वास, एकाग्रता और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इतिहास प्रवक्ता श्री विजय सिंह अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में भाग लेकर उनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व-विकास की भावना को बढ़ावा देती हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजनीति शास्त्र प्रवक्ता श्रीमती निहारिका आर्या, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री सुरेश चंद्र उप्रेती, अतिथि शिक्षिका श्रीमती प्रियंका पांडेय तथा कार्यालय कर्मी श्री पुरन चंद्र और श्री हरीश बोहरा ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने हरेला पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास की दिशा में एक उपयोगी पहल बताया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *