उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक कनालीछीना मैं वरिष्ठ नेता पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई आयोजित

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक कनालीछीना के भौतडी स्थित क्रांति आश्रम में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता पुष्कर सिंह धामी ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक चर्चा की गई। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि।। पौधारोपण के साथ जनसमपर्क ।। कार्यक्रम के तहत पौधारोपण अभियान के 733 वें दिन क्रांति आश्रम परिसर मैं तीन वर्षीय बालिका ज्योत्सना धामी ने पौधारोपण किया। पुष्कर सिंह धामी ने कहाकी सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करना होगा ।राजेश मेहता ने कहा कि शीघ्र ही कनालीछीना विकासखंड में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। वरिष्ठ नेता हेमेंद्र बिष्ट ने कहा कि अब समय आ गया है जब आंदोलनकारियो को राज्य बचाने के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में गणेश सिंह खनका, राजेश मेहता हमेंद्र बिष्ट, प्रदेश युवा क्रांति दल उपाध्यक्ष मोहित भट्ट देवेंद्र बिष्ट, दीवान सिंह धामी, गुलाब सिंह धामी, पदम सिंह धामी, जितेंद्र सिंह धामी, धीरेंद्र धामी, दीवान सिंह गोविंद सिंह, कमान सिंह, ललिता प्रसाद पंत, सहित कई कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। दिनेश गुरु रानी द्वारा ग्रामीण इलाकों डूंगरी, का व्यापक जनसंपर्क कर उत्तराखंड क्रांति दल की भावना से सबको अवगत कराया। भ्रमण के दौरान डूंगरी में चाय बागान में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पौधारोपण लगातार जारी रहेगा और जनसंपर्क के तहत दल को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने भोतड़ी,लिमाटोडा, डूंगरी मिताडी गांव, पाली, सांगडी,छडनदेव, मातोली वीरकाना में ग्रामीणों से व्यापक जनसंपर्क किया गया।




















